*दिनांक-03.04.2026 को श्रीमान् पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा महोदय के मार्गदर्शन में जनपद कानपुर नगर के विभिन्न जोनों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्वी जोन के थाना फीलखाना, सेन्ट्रल जोन के थाना बेकनगंज एवं पश्चिम जोन के थाना पनकी मय क्यूआरटी टीम व स्थानीय पुलिस बल एवं पीएसी के साथ संयुक्त रूप से प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। यातायात व्यवस्था का भी मूल्यांकन कर लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। जनपद में सतत गश्त एवं निगरानी जारी है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*
2026-04-04
