1- सचेंडी के एक कारखाने में लगी आग
– अथक प्रयासों के बाद आग पर पाया गया काबू
कानपुर नगर, नगर के सचेंडी क्षेत्र में एक कारखाने के कबाड़ में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की जन हानि नही हुई, वहीं आग लगने के कारण पता नही चल सके।
जानकारी के अनुसार लगभग साढ़े बारह बजे अग्निशमन अधिकारी को भीमसेन थाना सचेडी के कला का पुरवा अंतर्गत फैक्ट्री मे आग की सूचना सूचना प्राप्त हुई, जिसके उपरांत मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर द्वारा कार्यवाही की गई और एफएस पनकी व फजलगंज से कुल 03 अग्निशमन वाहन अतिशीघ्र घटनास्थल पहुंचे एवं अथक परिश्रम करते हुये आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है घटना मे कोई जन हानि नहीं हुई । बताया जाता है कि कारखाने के कबाड़ में आग लगी थी। वहीं आग लगने के कारणों का पता नई चल सका।
2026-04-04

1- सचेंडी के एक कारखाने में लगी आग