फिल्म रूपांतरण पर विशेष व्याख्यान किया गया आयोजित

 

 

कानपुर नगर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा “फिल्म रूपांतरण और सिनेमा का विकास” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

यह व्याख्यान डी.जी. कॉलेज के प्रो. सुब्रा राजपूत द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने सिनेमा के विकास का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए उसके प्रारंभिक रंगमंचीय रूप से लेकर मूक फिल्म युग तक की यात्रा तथा महत्वपूर्ण तकनीकी नवाचारों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. विनय जॉन सेबेस्टियन ने बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में पारंपरिक सीमाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शुभी तिवारी के स्वागत भाषण से हुआ, इसके पश्चात डॉ. अभिमन्यु पांडेय ने वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया। अंत में डॉ. अंकिता पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। व्याख्यान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया और इसकी विषयवस्तु तथा प्रस्तुति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *