
आज 4 अप्रैल।
*शहर में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिला।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कानपुर के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिला
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नगर आयुक्त को शहर में व्याप्त जन समस्याओं पर एक पत्र के माध्यम से ध्यान आकर्षित करते हुए इन समस्याओं का त्वरित निदान करने को कहा
1. कानपुर के शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करना
2. शहर में व्याप्त गंदगी व कूड़े की जटिल समस्या का निदान करना
3. अत्यधिक गर्मी को देखते हुए शहर में अधिक से अधिक प्याऊ लगवाना
4. चौराहा वह सड़क के किनारे टिन शेड अथवा छतरी के माध्यम से छायादार करना जिससे राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके
5. शहर में व्याप्त आवारा कुत्तों के आतंक की समस्या को समाप्त करते हुए अभियान चलाकर इनको पकड़वाना
6. नगर निगम में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पूर्व की भांति हाजिरी का समय प्रातः 8:30 बजे किया जाना
7. अत्यधिक बरसात में शीशामऊ नाला उफना जाता है जिसके कारण उसके आसपास रहने वालों को वो व राहगीरों को अत्यंत समस्या होती है इस समस्या का निस्तारण करना।
8. दलित हिंदू कब्रिस्तान ईदगाह में अराजक तत्वों द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे हैं और गंदगी फैलाई जा रही है इन अराजक तत्वों से इसको कब्जा मुक्त कराना।
9. नजीराबाद थाने के सामने स्थित स्वामी अछूतानंद कब्रिस्तान व अन्य कब्रिस्तान जहां शव दफन जाते हैं वहां पर दफनाने का सरकारी शुल्क निर्धारित किया जाना वह उसकी रसीद दी जानी तथा रेट बोर्ड लगाना जाना आवश्यक है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को एक माह में इन सभी जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा है।
प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,अवधेश सोनकर जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा आदि शामिल रहे।
