कानपुर में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) के घरेलू व खासकर कॉमर्शियल कनेक्शन सरल, सुलभ एवं किफायती तरीके से जल्द उपलब्ध कराए जाने को लेकर डब्ल्यू ब्लॉक साकेत नगर स्थित सीयूजीएल कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक को सौंपा
वरिष्ठ प्रबंधक ने घरेलू कनेक्शन 90 दिन तक मिलने व कॉमर्शियल कनेक्शन मिलने में दिक्कत बताते हुए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया
आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में रेस्टोरेंट मिठाई व गेस्ट हाउस से संबंधित व्यापारी व पदाधिकारी कानपुर में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) के घरेलू व खासकर कॉमर्शियल कनेक्शन सरल, सुलभ एवं किफायती तरीके से जल्द उपलब्ध कराए जाने को लेकर डब्ल्यू ब्लॉक साकेत नगर स्थित सीयूजीएल कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक पंकज राज को सौंपा |
वार्ता में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेष रूप से ईरान–इज़रायल युद्ध के कारण एलपीजी गैस आपूर्ति देशभर में प्रभावित हो रही है जिसका सीधा प्रभाव कानपुर महानगर में भी देखने को मिल रहा है। एलपीजी के घरेलू एवं विशेषकर कॉमर्शियल सिलिंडरों की अनियमित उपलब्धता के कारण रेस्टोरेंट्स, मिठाई की दुकानें, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ एवं अन्य छोटे-बड़े उद्योग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। इससे न केवल व्यापारिक गतिविधियाँ बाधित हो रही हैं बल्कि रोजगार और उपभोक्ता आपूर्ति श्रृंखला पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा
सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक पंकज राज ने बताया कि घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए एक ऐप है , इस ऐप पर ग्राहक द्वारा आवेदन करने व स्वीकृत होने के उपरांत कनेक्शन 90 दिन तक दिए जा रहे हैं लेकिन कमर्शियल कनेक्शन का कोई ऐप नहीं है इसके लिए आपको विभाग के वेबसाइट पर जाना पड़ेगा, वहां से आवेदन होगा और फिलहाल कॉमर्शियल कनेक्शन मिलने में दिक्कत बताते हुए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया |
