समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की मासिक बैठक में पीडीए संदेश लेकर बी एल ए घर घर जाकर संपर्क करेंगे
14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती 78 सेक्टरो मे मनाई जायेगी:हाजी फजल महमूद
कानपुर शनिवार ,समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों कार्य समिति के सदस्यों 78 वार्डों के अध्यक्षों बूथ प्रभारियों पार्षदों फ्रंटल संगठनों की मासिक बैठक सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुई।बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया!बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए संदेश को लेकर प्रत्येक बूथ के परिवारो को पार्टी के बी.एल.ए मिलकर बताएंगे की पीडीए का मतलब जो पीडित है जो दुखी है जो अपमानित है वो वो पीडीए है लगातार बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी काला बाजारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है समाजवादी पार्टी की पीडीए सरकार बनाये सरकार बनने पर सभी को सम्मान मिलेगा ।महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन मे कहा कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की भव्य जयंती कानपुर महानगर के 78 सेक्टरो पर पीडीए दिवस के रूप मे मनाई जायेगी ।महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सिख समाज के नेता हरजीत सिंह को नगर सचिव पद पर मनोनीत किया।बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,नंदलाल जयसवाल,पिंटू ठाकुर,परमवीर गंभीर,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,फखरे आलम,रजत मिश्रा,मो सारिया,मुमताज मंसूरी,आसिफ कादरी,के के मिश्रा,सुलेखा यादव,अर्पित त्रिवेदी,दीपक खोटे,शादाब आलम,अरमान खान,दीपा यादव,जयराम सिंह,पूजा यादव,दीप्ती सिंह,माही सिंह,सोनी गुप्ता,सिंपल सिंह,गुड्डू यादव,नवीन दीक्षित,सौरभ सिंह,राजेंद्र जयसवाल,एहसास बॉबी,मो नसीम,प्रीतम सिंह,दीपक कश्यप,दिनेश कुमार,सलीम गाजी,नरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
