*अपडेट: काकादेव हादसा*
*✍️कानपुर थाना काकादेव क्षेत्र अंतर्गत कुलवंती अस्पताल के पास शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मौसम की विकरालता के चलते सड़क से गुजर रहे एक ऑटो पर अचानक पेड़ गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।*
*✍️बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 4 से 5 लोग सवार थे। हादसे में सवार दो सगी बहनें—जमुना देवी (62) और राजकुमारी—साथ ही जमुना देवी की बेटी ज्योत्सना मौजूद थीं।*
*✍️पेड़ गिरने से जमुना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी ज्योत्सना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज स्वरूप नगर के मधुराज अस्पताल में जारी है। वहीं राजकुमारी इस हादसे में बाल-बाल बच गईं।*
*✍️तीनों महिलाएं थाना नवाबगंज क्षेत्र के सुखऊ पुरवा की निवासी बताई जा रही हैं।*
*✍️घायल ज्योत्शना दलहन विभाग में कार्यरत बताई गई!*
*✍️घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।*
*✍️तेज आंधी-तूफान के चलते शहर में कई जगह इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।*
