आज 4 अप्रैल

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की गोविंद नगर विधानसभा के चारों मंडलों के वर्ग प्रारंभ*

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के गोविंद नगर विधानसभा के चारों मंडलों का प्रशिक्षण केडी रिसोर्ट मंधना में शुभारम्भ हुआ।कार्यकर्ताओं के इस 24 घंटे के प्रवास के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भविष्य में भारतीय जनता पार्टी का बड़ा नेता बनेगा । कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि समाज में हमारा प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज में अपना आचार, विचार,व्यवहार इस प्रकार प्रस्तुत करे कि उसमें भाजपा के एक अनुशासित सिपाही की छवि दिखाई दे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि केडी रिसोर्ट में गोविंद नगर विधानसभा सभा के चारों मंडलों लाजपत नगर, रामलाला,पनकी,व रतनलाल नगर का अलग अलग स्थानों में 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ जो कल दोपहर 2:30 बजे समाप्त होगा

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित,विधायक सुरेंद्र मैथानी,

मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला,अजय राय,सुमित पावा, डॉ विजय पटेल सह मीडिया प्रभारी प्रशांत त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *