*तेज आंधी तूफान ओलावृष्टि से बिजली के खम्बो मे हुए भारी नुकसान के बाद केस्को के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए उतरे सड़कों पर*
India update news / ashok goel
कानपुर नगर : दिनांक 04.04.2026 को सायं 17:00 बजे तेज आँधी के साथ भारी वर्षा के फलस्वरूप कानपुर नगर के कई क्षेत्रों में वृहद संख्या लगभग सौ से अधिक वृक्ष विद्युत लाइनों पर गिरने के कारण लगभग 19 पोल 33 के0वी0, 53 पोल 11 के0वी0 व 20 पोल एल०टी० एवं लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत व्यवधान हुये है, जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। केस्को स्तर से प्राथमिकता पर साइकिल मार्केट, बेनाझाबर, हैलट, मीता सराय, उद्योग कुंज, पॉलीमर, बाबूपुरवा, हंसपुरम, नौबस्ता, हॉर्समेन बाग, फजलगंज, इस्पात नगर, नवीन नगर, वाजिदपुर इत्यादि क्षेत्रों में 33 के0वी0 पोषकों तथा लगभग 21 नग 11 के0वी0 पोषकों एवं एल०टी० नेटवर्क को रिस्टोर करने की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त संख्या में अधिकारियों की तैनाती करते हुये युद्धस्तर पर की जा रही है। साथ ही कानपुर नगर निगम एवं जिला प्रशासन से सहयोग प्राप्त कर तीव्रता से कार्य किया जा रहा है। 67 नग 33/11 के0वी0 उपकेन्द्रों को ऊर्जीकृत किया जा चुका है। तथा उनसे सम्बन्धित 11 के0वी0 पोषकों को भी ऊर्जीकृत किया जा रहा है।
