कानपुर नगर के शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा/ई-ऑटो के सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित संचालन को सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा कलर क्यू आर कोड स्टीकर रजिस्ट्रेशन एवं वितरण कार्य किया जा रहा है।

 

इस अभियान की शुरुआत 25/02/2026 को की जा चुकी है । इसी क्रम में आज दिनांक 04/04/2026 को आनलाइन बुकिंग कर चलने वाले ई-रिक्शा/ई-ऑटो वाहन स्वामियों द्वारा ज्ञापन दिया गया था* । इस पर विचार करते हुए *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार* द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कर चलने वाले ई-रिक्शा/ईऑटो चालकों की समस्या सुनकर उनको अवगत कराया गया कि ऑनलाइन बुकिंग कर चलने वाले ई-रिक्शा/ई-ऑटो को इस 7 कलर कोड /जोन रुट प्रणाली व्यवस्था से वर्तमान समय में प्रथक किया गया है ।

 

ऑनलाइन बुकिंग कर चलने वाले चालक ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार यातायात नियमों का पालन करते हुए कहीं भी आवागमन कर सकते हैं। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के लिए ई-रिक्शा/ई-ऑटो निर्बाध रूप से कहीं भी आवागमन कर सकते है। इस दौरान एडीसीपी यातायात श्री कपिल देव सिंह, एसीपी श्री मनोज कुमार सिंह एवं बड़ी संख्या में ई-रिक्शा/ई-ऑटो चालक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *