दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, लाठी डंडे

दो के सिर फटे, कई लोग घायल

कानपुर/ रावतपुर

नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईट पत्थर चले।हमले में दो के सिर में फटे महिला के हाथ में चोट और कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई जहां से दोनों को मेडिकल के लिए भेजा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।

रावतपुर के आनंद नगर में एक मामला सामने आया है जहां नाली के विवाद में बीते शनिवार को आनंद कश्यप के साथ विपक्षी महेश राजपूत के बेटों अंकित और अभि ने मारपीट की थी जिसकी शिकायत आनंद कश्यप ने पुलिस से की थी। वहीं पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न करने पर रविवार सुबह फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईट पत्थर चलने लगे छत से ईट पत्थर बरसने लगे जिसमें मूलचंद और रामेश्वर प्रसाद के सिर फट गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करा कर दोनों पक्षों पर मुकदमा लिख शांति भंग की कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *