बहुमूल्य है शिक्षा, नहीं किया जा सकता इसका आंकलन-अजीत अग्रवाल

 

 

कानपुर शिक्षा के जगत की जितनी विवेचना की जाए उतनी ही कम है। उन्नतियों की चीढ़ियाँ चढ़ते-चढ़ते छात्र बहुत आगे निकल जाते हैं लेकिन अपने साथ वे बहुत सी यादें पीछे छोड़ जाते हैं। वे किसी के मार्गदर्शक बनते हैं तो किसी के मार्गदर्शन में अपने स्वप्न शिखर को प्राप्त करते हैं। शिक्षा बहुमूल्य है। इसके मूल्य का आकलन कभी नहीं किया जा सकता है। जिसके पास शिक्षारूपी सम्पदा होती है वह सभी समस्याओं से अपने आप को निकाल कर आगे बढ़ जाता है और जिसके पास इसका अभाव होता है उसकी सफलता वहीं रूक जाती है। यह विचार एस.जी.एम. इण्टरनेशनल स्कूल, इन्दिरा नगर, कल्यानपुर, कानपुर में बैच 1999 से 2001 के छात्रों के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एलममुनियम मीट 2026’ कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक अजित अग्रवाल जी ने व्यक्त किये।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण ,दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यालय की नित्य वन्दना के साथ हुआ।

विद्यालय के प्रबन्धक श्री अजित अग्रवाल द्वारा आए हुए महानुभावों का परिचय, स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया तथा प्रस्ताविकी प्रस्तुत की गयी। विद्यालय की शिक्षिका करूणा पाण्डेय द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम कृष्ण वन्दना प्रस्तुत की गई तथा विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा स्वयं का परिचय प्रस्तुत किया गया। विद्याल के निदेशक चन्द्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि बिना लक्ष्य के सफलता को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। सभी छात्रों को एक लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करना चाहिए अन्यथा बिना लक्ष्य के जीवन के स्वप्न साकार नहीं होते है। हर एक छात्र के जीवन में कठिनाईयाँ आती हैं परन्तु धैर्य और मनोबल से उनको सरलता से जीता जा सकता है। प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक जी ने छात्रों से कहा कि छात्र ही देश का भविश्य है। गुरूओं के सही मार्गदर्शन से उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकती है जिससे देश ही नहीं विदेशों में अपनी सफलताओं का परचम लहराया जा सकताहै।

इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्या उमा निगम, बृजेन्द्र सिंह , गौरीशंकर तिवारी, रामअभिलाख , सुरेन्द्र दुबे, राजकुमार मौर्य, सुधीर मिश्रा, श्रीमती रेखा एवं पूर्व छात्र व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *