दिनांक 5 अप्रैल 2026 को डी बी एस कॉलेज कानपुर में पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्यरत कई अधिकारियों, शिक्षकों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय राजनीतिक नेताओं, समाजसेवियों, उद्योगपतियों, शिक्षकों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत प्रशासकों, इंजीनियरों, चिकित्सकों सहित बहुत से पुराने छात्र उपस्थित रह अपनी पुरानी यादों को ताजा किए और अपने शिक्षकों,सहपाठियों से जुड़े रोचक किस्से बयान किए। पुराने छात्र अपने समय के साथियों को देख, उनसे मिल प्रफुल्लित भी रहे और उनके कुशल क्षेम की जानकारी लेने के साथ हँसी मजाक का भी दौर चलता रहा। बीच में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें पुरा छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जलपान और भोजन के समय भी पुरनिये आपसी बात चीत में ही मशगूल रहे। इसके पहले प्राचार्य प्रो अनिल कुमार मिश्रा ने सभी पुरा छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय का गौरव बताते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों व वर्तमान में हो रहे शैक्षिक नवाचारों तथा बदलावों के बारे में सभी को अवगत कराया । कार्यक्रम में पुरा छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो शैलेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रो विकास मिश्रा, सचिव प्रो राजेश शुक्ला, सह सचिव प्रो विवेक पांडेय, डॉ अनुपम दूबे, डॉ ज्ञान प्रकाश सहित महाविद्यालय के तमाम शिक्षक, कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षक नेता हेमराज सिंह गौर, भाजपा कानपुर झांसी मण्डल अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रो संगीता अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी, ज्ञानेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुरा छात्र उपस्थित रहे। सभी पुरा छात्रों ने महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास में अपने स्तर से अपना हरसंभव योगदान देते रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ अनुपम दूबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो इंद्राणी दूबे ने किया।
2026-04-05
