*भव्य होगा भाजपा का स्थापना दिवस: दूधिया रोशनी से नहाए कानपुर-बुंदेलखंड के जिला मुख्यालय,*
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी उत्साह है। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय टोली के साथ अहम बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र के सभी जिला मुख्यालयों को आकर्षक झालरों और दूधिया रोशनी से सजाया गया है।
उत्सव की गंभीरता और गरिमा को देखते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्रीय मुख्यालय में भाजपा के झंडे और केसरिया गुब्बारे लगाए। उन्होंने कहा कि यह दिन हर कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि कल प्रातः 11 बजे क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा।
क्षेत्र के सभी जिलों और जिला मुख्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।
पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने आवासों पर भी गौरव के साथ भाजपा का झंडा लगाएंगे।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी कार्यालयों पर मिष्ठान वितरण होगा। साथ ही, भाजपा की ‘विकास यात्रा’ और वैचारिक यात्रा पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा।
आज की तैयारियों और बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, मोहित सोनकर, विकास दुबे, वीरेंद्र तिवारी ,प्रेमनाथ विश्नोई और लज्जाराम यादव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
