आज 5 अप्रैल
*भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला भाजपा कार्यालय में स्वच्छता अभियान।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय नवीन मार्केट में भारतीय जनता पार्टी के 46 वे स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।कार्यालय में भाजपा के प्रेरणा पुरुषों के चित्रों की साफ सफाई कर उन पर पुष्पांजलि की गई।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने स्वयंम प्रेरणा पुरुषों के चित्रों की साफ सफाई के बाद कार्यकाल में झाड़ू पोछा लगाकर कर स्वच्छ किया ।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाएगी और पार्टी कार्यालय को स्वदेशी वस्तुओं रंग बिरंगी रोशनी ,रंगोली से दुलहन की तरह सजाया जाएगा व शाम को दीपोत्सव आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण होगाऔर 6 अप्रैल को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर अभिनव दीक्षित,प्रमोद विश्वकर्मा,सीमा एमबीए,नवाब सिंह,सत्यम गुप्ता सुनीता गौड़,प्रशांत त्रिपाठी,पूनम कंवरआदि उपस्थित रह।
