ईस्टर पर्व पुनरूत्थान दिवस के उपलक्ष्य में 61वीं यूनाईटेड ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन
आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 दिन रविवार को ‘यूनाईटेड क्रिश्चियन कमेटी, कानपुर के द्वारा ईस्टर पर्व पुनरूत्थान दिवस के उपलक्ष्य में 61वीं यूनाईटेड ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन प्रातः 02:00 बजे से क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज ग्राउन्ड माल रोड कानपुर में किया गया। जिसमें कानपुर के मसीह समाज के एवं कानपुर शहर के सभी चर्चा के लोग हजारों की संख्या में बसों के द्वारा व निजी वाहनों के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जीवित हो उठने की खुशी में इस पर्व को मनाने के लिये झांकियों को सजाकर, टोलिया के साथ गाते बजाते हुये, कैण्डिल जलाकर, जुलूस को लेकर आराधना करने के लिये पहुचे।आराधना सभी की शुरूआत पादरी नितिन लाल की प्रार्थना से हुई। आराधना करने के लिये प्रिन्सपल मिसेज हैलीना सिंह व पादरी ए०बी० सिंह ने लोगो को उत्साहित किया। वेस्टकाट स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य मिसेज अर्पिता लॉरेन्स व मदर टेरेसा स्कूल की उप प्रधानाचार्य मिसेज दीक्षा साइलस ने बाइबल का पाठ पढकर लोगो को सुनाया। पादरी अनिल गिलवर्ट ने आर्थिक उन्नति के लिये प्रार्थनायें की। यूनाईटेड क्रिश्चियन कमेटी के महासचिव डॉ० सी डैनियल ने आये हुये सभी लोगो का धन्यवाद देते हुये कहा कि हम सब लगातार मिलकर कार्य करें।
डॉ वीना साइलस ने इस ईस्टर पर्व में सम्मिलित होने वाले जुलूस को प्रथम, द्वितीय व तृतीय व दो सान्तवना पुरस्कार डॉ० बलराज साइलस की स्मृति में दिये। मुख्य वक्ता के रूप में देहरादून से आये हुये मुख्य पादरी एस०के० सिंह ने प्रभु के वचन से प्रचार करते हुये कहा कि यीशु मसीह पुनरूत्थन की सामर्थ से मृतको में से जी उठे, इसी प्रकार उस पर विश्वास करने वाले भी सब बातों में जयवंत होकर विजय प्राप्त करेगें। मुख्य अतिथि के रूप में भोती, विधायक अमिताभ बाजपेयी एवं कैमिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रतिनिधि खुर्शीद आलम धनी राम पैंथर, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।उपस्थित प्रमुख लोगों में पादरी जितेन्द्र सिंह, डॉ सी डैनियल, मिसेज हैलीना सिंह, पादरी अभिषेक लायल, पादरी संजय आलविन, भाई नोएल जॉर्ज, पादरी विलसन विक्टर, पादरी अनिल गिलबर्ट, पादरी संतोष पाण्डेय, पादरी सुधीर देव, पादरी नितिन लाल, पादरी सैमसन मसीह, पादरी ए० बी० सिंह, पादरी आनन्द मसीह, पादरी बाबू शिवपुरी, पादरी विजय गुप्ता, पादरी पप्पू यादव, पादरी किशन लाल, पादरी राकेश मसीह, भाई गौरव लायल, भाई इन्द्र कुमार दास एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
