महाराजा गुहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह

 

 

कानपुर, एकलव्य जन कल्याण महासभा, उत्तर प्रदेश द्वारा निषाद पार्क गंगा बैराज नवाबगंज, कानपुर नगर में बड़े हर्षो उल्लास सहित धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि- मा० अमर पाल सिंह लोधी (आई०आर०एस०) एडिशनल कमिश्नर, भारत सरकार ने महाराजा गुहराज निषाद की प्रतिमा पर महासभा के लोगों के साथ मिलकर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथियों ने महासभा के लोगों के साथ महाराजा गुहराज निषाद व महर्षि कश्यप की आरती कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के ऊपर प्रकाश डालते हुए बच्चों व उनके माता-पिता से ये संकल्प दिलाया कि चाहे दिन में एक समय भोजन करें लेकिन बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार जरूर दे जिससे समाज आगे बढ़ सके। विशिष्ट अतिथि मा० राम कुमार पूर्व विधायक ने समाज के लोगों को मार्गदर्शन देते हुये यह बताया कि हम सभी स्वजातीय लोगों को रोटी बेटी का सम्बन्ध ज्यादा से ज्यादा करें इसी क्रम में वीरांगना स्व० फूलान देवी की बहन रुकमिणी देवी ने समाज की नारी शक्ति पर जोर देते हुये कहा कि समाज की बहन बेटियों को अपने नैतिक अधिकारों के लिए आगे आना पड़ेगा। तभी समाज का कल्याण हो सकता हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बृजभूषण राजपूत विधायक चरखारी महोबा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि हम सभी लोगों को एकत्रित व संगठित रहना होगा और राजनीति में आगे बढ़ना होगा तभी समाज का हम लोग भला कर सकते हैं। क्योंकि राजनीति में समाज की सहभागिता अति आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० सुखलाल निषाद ने की और कहा कि हम लोगों को आपसी मतभेदों को भुला कर सगठित होना होगा और कुरीतियों से बचते हुये समाज्ज के लिये आगे आना होगा तभी हम लोग समाज को सही दिशा दे सकते हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन राम सजीवन निषाद (लाला) ने किया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को महासभा के द्वारा बड़ी माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया तथा निम्नलिखित लोग अर्चना निषाद,किरन रमेश वर्मा, अंजिला वर्मा, किरन लोधी निषाद, पंकज बाथम, देशराज निषाद शशी वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *