एकलव्य जन कल्याण महासभा ने निषाद एवं महर्षि कश्यप जयंती मनाई
कानपुर, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निषाद पार्क गंगा बैराज नवाबगंज, कानपुर नगर में बड़े हर्षो उल्लास सहित धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथियों ने महासभा के लोगों के साथ महाराजा गुहराज निषाद व महर्षि कश्यप की आरती कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि राम कुमार पूर्व विधायक ने समाज के लोगों को मार्गदर्शन देते हुये यह बताया कि हम सभी स्वजातीय लोगों को रोटी बेटी का सम्बन्ध ज्यादा से ज्यादा करें इसी क्रम में वीरांगना स्व० फूलान देवी की बहन रुकमिणी देवी ने समाज की नारी शक्ति पर जोर देते हुये कहा कि समाज की बहन बेटियों को अपने नैतिक अधिकारों के लिए आगे आना पड़ेगा। तभी समाज का कल्याण हो सकता हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बृजभूषण राजपूत विधायक चरखारी महोबा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि हम सभी लोगों को एकत्रित व संगठित रहना होगा और राजनीति में आगे बढ़ना होगा तभी समाज का हम लोग भला कर सकते हैं। हम सभी समाज के लोगों को अपने इतिहास को जानना होगा तथा अपने पूर्वजों के आदर्शों का अनुसरण करना होगा तभी हम समाज को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। पंकज बाथम देशराज निषाद रमेश गीतेश अवधेश चन्द्र निषाद, अरूणेश चन्द्र निषाद विवेक प्रसाद, दीपशिखा यादव दीपा यादव सुलेखा यादव सिंपल सिंह, पूजा यादव सोनी गुप्ता, संदीप दीपू शिव शंकर, महेन्द्र, विनोद, गोविन्द, राजकुमार एड०, राकेश आदि लोग उपस्थित रहे।
