दिनांक 5 अप्रैल 2026
*निषाद राज गुहा की जयंती पर सेवा संकल्प का संदेश से युवाओं में संस्कार बढेंगे
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर रविवार
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने निषाद राज गुहा की जयंती सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 3:00 बजे से सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में आरंभ हुई
बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सर्वप्रथम निषाद राज गुहा की जयंती पर उनके उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संबोधित करते हुए कहा कि निषादराज गुहा ने भगवान राम से गंगा पार करने में जो स्नेह प्रेम और सेवा का संदेश देकर भगवान राम का दिल जीता जिससे भगवान राम वनवास समाप्त कर 14 वर्षों के बाद लौटने पर मित्रता निभाई और उन्हें अयोध्या बुलाकर सम्मानित किया
सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि निषाद राज जी की नीतियों से समाज में आपसी सौहार्द को जोड़ने तथा पारिवारिक मिशन में सेवा का संदेश देता है जिससे पीडीए मिशन आगे बढ़कर मजबूती के द्वार पर पहुंचेगा
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद संबोधित करते हुए कहा.कि सपा पीडीए मिशन 78 वार्डों के बूथों पर द्वार द्वार जाकर संविधान तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को लेकर पीडीए.मिशन को मजबूत करेगी क्योंकि आज जिस तरह से महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही है उससे जनता को राहत देने के बजाय नये नये कानून लाकर अधिकारो का हनन कर निजी कंपनियों को मजबूत करने की योजना को अमली रूप दिया जा रहा है।।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,नंदलाल जयसवाल,सुधांशु मिश्रा,आनंद शुक्ला,अर्पित त्रिवेदी,दीपक खोटे,शादाब आलम,अरमान खान,राजेश गोंड कश्यप,कीर्ती अग्निहोत्री,आसिफ कादरी,सौरभ सिंह,शहाबुद्दीन कुरैशी,राजेश अब्बासी,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।।
