*स्वराज वृद्धावस्था आश्रम में निराश्रित लोगों ने अपने बचपन को जिया*
आज भारत विकास परिषद् रामकृष्ण शाखा के तत्वावधान में मेहरोत्रा परिवार द्वारा श्री अरुण पुरी जी की प्रेरणा से वहाँ वृद्धजन वासियों को कुछ पलों के लिए खुशियाँ देने और उनके बचपन की यादों के जरिये प्रफुल्लित करने के लिए जियो बचपना कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ वृद्धजनों ने अपने बचपन की स्मृतियों, बालगीत, कविता, चुटकले और पहेली के जरिये अपने बचपन को जिया।
मेहरोत्रा परिवार द्वारा आश्रम वासियों के भोजन के साथ की रोजमर्रा की वस्तुओं के साथ सभी को चादर, तौलिया, चाकलेट, बिस्कुट वितरित किये गये। प्रस्तुति देने वालों को प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती निशा मेहरोत्रा, मनीष, विकास, निधि और सुरभि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अजय मेहरोत्रा ने किया।
