तलाक महल में दूध में मिलावट की अफवाह से मचा हड़कंप

 

पुलिस पूछताछ जांच करने पर दूधिए पर लगाए गए आरोप निराधार

 

कानपुर कमिश्नरेट के बेकनगंज थाना क्षेत्र स्थित तलाक महल में दूध में गौमूत्र मिलाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दूध बेचने वाले गुप्ता ब्रदर्स को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को किसी भी पीपे में दूध नहीं मिला। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह रात में दूध बेच देता है और सुबह भुगतान लेने गया था। वहीं, मौके पर मिली गौमूत्र की शीशी को लेकर उसने बताया कि वह लीवर की समस्या के कारण स्वयं सेवन करता है।थाना प्रभारी मतीन खान के अनुसार, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। मौके पर दूध में किसी प्रकार की मिलावट के साक्ष्य नहीं मिले।हालांकि, मोहल्ले में अफवाह के चलते लोगों में नाराजगी का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *