दुष्कर्म के आरोपी को चौबीस घंटे के अंदर भेजा जेल
भीतरगांव। साढ़ थाना क्षेत्र के बारीगांव में पांच वर्षीय बच्चे के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को साढ़ पुलिस मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बारीगांव निवासी शिव बाबू ने पुलिस मे शिकायत की थी कि मेरे पुत्र गोलू को पड़ोसी युवक प्रथ्वी पाल उर्फ चौहान पुत्र सिया राम मोबाइल देखने के बहाने से अपने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसकी पुलिस मे सिकायत के बाद से पुलिस तलाश कर रही थी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आज सुबह जेल भेज दिया है गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक महेश पाल उप निरीक्षक अजय कुमार व कांस्टेबल मुनेश कुमार मौजूद रहे साढ़ थाना प्रभारी मे बताया कि सुशंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीक्रत है अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
