*कानपुर गैस सर्विस में कालाबाजारी चरम पर कार्यवाही हो।*

===========================

 

कानपुर 06 अप्रैल मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में एक बैठक कर्नलगंज में हुई जिसमें कानपुर नगर में गैस एजेंसियों में कालाबाजारी को लेकर कानपुर की आवाम की परेशानियों को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई।

 

ग्रुप के महासचिव अफज़ाल अहमद ने कहा कि मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने कानपुर नगर के जिला प्रशासन अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जिसमें कानपुर गैस सर्विस में भ्रष्टाचार चरम पर है वहां तो खेल चल रहा है उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग घरेलू गैस सिलेंडर को दूसरे को दिया जा रहा है डीएसी नम्बर आने के बाद गैस डिलीवरी होने का मैसेज आ जाता है और गैस घर नही पहुंचती सिलेंडर को 2000-2500 में ब्लैक कर दिया जा रहा है जिसमें उपभोक्ता संख्या 70526209629 अब्दुल मजीद, 29128 कहकशां 7055603784 अफज़ाल अहमद 300988 माजिद और सैकड़ो लोग है जिनके पास डिलीवरी होने का मैसेज आता है लेकिन घर पर गैस नही पहुंचती। कानपुर गैस सर्विस जब उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने जाता है तो उसके साथ एजेंसी के कर्मचारी अभ्रद व्यवहार व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते है केवाईसी करने में बहुत समय लगाया जा रहा है 20-25 दिन बाद भी केवाईसी नही की जा रही है शिकायतों को न गैस एजेंसियां और न ही जिलापूर्ति अधिकारी संज्ञान में लेते है जिस कारण गैस एजेंसियों के हौसले बुलंद है उन्हे कार्यवाही का कोई डर नही है।

 

ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने बताया कि इसी से सम्बन्धित पत्र अपर जिलाधिकारी आपूर्ति कानपुर नगर को दिया गया और जिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी को इसकी प्रतिलिपि कार्यालय को दी जा चुकी है, लेकिन कानपुर गैस सर्विस ने तो पत्र लेने से ही इंकार कर दिया एजेंसी को किसी का डर नही है जिलापूर्ति अधिकारी कार्यवाही क्यों नही करते समझ से परे है मोहम्मदी यूथ ग्रुप जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व अपर जिलाधिकारी आपूर्ति अशुतोष दुबे से कानपुर गैस सर्विस की जांच कराकर दोषी गैस एजेंसी व कार्यवाही न करने वाले जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करे व डिलीवरी का मैसेज आने व सिलेंडर न मिलने वालो उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिलवाने का जनहित में निर्देश देने की मांग करते है।

 

बैठक में मुख्य रुप से इखलाक अहमद डेविड, मोहम्मद आरिफ, हाशिम मंसूरी, मोहम्मद जियाउद्दीन, अज़हर खान, जमालुद्दीन खान, कासिम अली मंसूरी, मोहम्मद तौसिफ, हबीब आलम, परवेज़ आलम, मोहम्मद मुज्जमिल, अफज़ाल अहमद पप्पू आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *