एन.आर.एस.सी. हॉल में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

 

 

 

कानपुर, 6 अप्रैल 2026। ए एन डी डिग्री कॉलेज

एन.आर.एस.सी. हॉल में आज विभिन्न विभागों द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अंतिम वर्ष की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।इस समारोह का आयोजन समाजशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, गृह विज्ञान,अर्थशास्त्र तथा चित्रकला एवं पेंटिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान “मिस फेयरवेल” के साथ-साथ प्रथम रनर-अप एवं द्वितीय रनर-अप का चयन भी किया गया। मंच पर सभी विभागों की प्रतिनिधि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों में समाजशास्त्र विभाग की प्रो. नीलम चौहान, इतिहास विभाग की डॉ. सुवती, अंग्रेजी विभाग की प्रो.अंजिता सिंह, गृह विज्ञान विभाग की प्रो. अर्चना सक्सेना, अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. अर्चना त्रिपाठी तथा चित्रकला एवं पेंटिंग विभाग के प्रो. राज किशोरी सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने छात्राओं को उनके आगामी जीवन के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की।समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मिस फेयरवेल” एवं रनर-अप विजेताओं का सम्मान रहा, जहाँ छात्राओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।अंत में सभी शिक्षकों ने छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहाँ छात्राओं ने अपने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ बिताए गए पलों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *