भाजपा कानपुर उत्तर जिले में स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण

………………………..

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर जिला द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को केसरिया पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रकाश शर्मा, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक सलिल विश्नोई, वरिष्ठ नेता हरीश मतरेजा, के के सचान तथा जय प्रकाश कुशवाहा को केसरिया पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि जब देश विभाजित हुआ तब से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी का सफर राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और संगठन की मजबूती के कारण इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है और स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लें।

कार्यक्रम के अंत में शाम को भव्य आतिशबाजी की गई तथा कार्यालय को 501 दीपकों से सजाया गया और कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों में मिष्ठान वितरण किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया व आभार कार्यक्रम संयोजक नवाब सिंह ने किया

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ,अभिनव दीक्षित,जन्मेजय सिंह,शिवांग मिश्रा सत्यम गुप्ता सीमा एमबीए किरन तिवारी,रोहित साहू, वास्ते त्रिपाठी स. रमिंदर सिंह रिंकू,राम जी गुप्ता, जायसवाल प्रशांत त्रिपाठी सुरेंद्र गुप्ता ,मुनेन्द्र राजपूत,सुनीता गौड़,रीता पासवान, शालनी कटियार,पूनम कंवर, पार्षद विकास जायसवालप अंजू श्रीवास्तव,अनीता सोनी, अनीता चतुर्वेदी अनुप्रिया दोषी ,ऋचा शुक्ला राधा सैनी ऋचा मिश्रा अंशु ठाकुर,हर्षित श्रीवास्तव लाला,अभिमन्यु सक्सेना,सचिवेंद्र सिंह सेंगर सुरेश गुप्ता इंद्रजीत खन्ना यश जायसवाल अभिराज सिंह यश वर्मा अभिषेक दीक्षित मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *