प्राकृतिक आपदा के बाद,नित्य- लगातार राहत कार्य में जुटे विधायक सुरेंद्र मैथानी

 

विभागों को’युद्ध स्तर’ पर मलबे को हटाने और स्थिति सामान्य करने के दिये निर्देश

 

​कानपुर क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और तेज अंधड़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपदा के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी-भरकम पुराने पेड़ गिर गए हैं, जिससे बिजली के खंभों, सड़कों और स्थानीय संपत्ति को काफी क्षति पहुँची है। काफी गरीब लोगों के कच्चे घर भी टूट गए हैं इस संकट की घड़ी में क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी स्वयं मोर्चा संभालते हुए राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

विधायक जी ने जिलाधिकारी कानपुर से बात करके जो भी इस आपदा में घर गिरे हैं वार्डश उनका निरीक्षण कराकर, उन लोगों को सूचीबद्ध करके उनको इस आपदा से संबंधित मुआवजे की जल्द से जल्द व्यवस्था की जाए।

फिर विधायक जी ने एसडीएम सदर कानपुर से कहा कि सभी लेखपालों को अर्जेंट, उनके क्षेत्र में भेज कर, मकानों के गिरने कच्चे घरों के गिरने या इस प्रकार की कहीं भी कोई नुकसान है, तो उसे वार्ड के अनुसार निरीक्षण करके सूचीबद्ध कर लें।और उन्हें मुआवजा की व्यवस्था बनाएं। और इस सारी प्रक्रिया से आज ही रात तक या कल प्रातः काल तक, मुझे अवगत करायें। विधायक ने कहा कि यदि मुझे मुख्यमंत्री जी के स्तर पर भी बात करनी होगी,तो आम गरीब जनता एवं जरूरतमंदों के हित में,मैं शासन से लेकर मा.योगी जी से भी बात करके,इसमें प्रशासन का सहयोग कर दूंगा, जिससे जनता को राहत हो जाए।

​युद्ध स्तर पर जारी है राहत कार्य: विधायक जी ने आपदा के तुरंत बाद नगर निगम, वन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर ही पब्लिक के सामने ही सख्त वार्ता की और निर्देश दिए कि “राहत कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए तथा राहत कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करें।”

विधायक जी ने कहा कि आज भी लगातार, गिरे हुए पेड़ों को काटने और सड़कों से हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।ताकि आवागमन भी बाधित न रहे।

​विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने कहा कि “क्षेत्र में आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा से हुई हानि, अत्यंत दुखद है। मेरा प्राथमिक लक्ष्य है कि प्रत्येक स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य बनाना और जनता को इस कष्ट से मुक्ति दिलाना है। प्रशासन की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। जब तक एक-एक सड़क साफ नहीं हो जाती और बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो जाती, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। मैं स्वयं हर प्रभावित गली और मोहल्ले की स्थिति पर नजर बनाए हुए हूँ।”

​प्रमुख प्राथमिकताएं: * त्वरित मार्ग बहाली: गिरे हुए भारी पेड़ों को मशीनों के जरिए हटाकर रास्तों को तत्काल खोलना।

​विद्युत आपूर्ति: टूटे हुए तारों और खंभों की मरम्मत कर बिजली व्यवस्था बहाल करना।

​सुरक्षा सुनिश्चित करना, लटकती हुई टहनियों और संवेदनशील पेड़ों की छंटाई करना ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।

​विधायक जी ने क्षेत्र की जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि प्रशासन उनकी सेवा में पूरी तत्परता से जुटा है। किसी भी आपात स्थिति के लिए क्षेत्रीय निवासी सीधे विधायक कार्यालय या संबंधित हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *