कानपुर नगर
दिनांक 07.04.2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा फायर स्टेशन नर्वल, कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फायर एवं बचाव दल, उपकरणों, अग्निशमन यंत्रों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता व कार्यशीलता की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।
अग्निशमन टीम के रिस्पांस टाइम, कार्यप्रणाली एवं घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई की समीक्षा की गई। फायर टेंडर व रेस्क्यू उपकरणों की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई।
स्टेशन पर 11 कर्मचारी एवं 01 चालक उपलब्ध पाए गए, जबकि स्वीकृत पदों के सापेक्ष 08 कर्मी कार्यरत हैं, जिससे स्टाफ की कमी परिलक्षित हुई।
R.C.S (Regional Connectivity Scheme) के अंतर्गत प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाता है। साथ ही, हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन कार्य में सहयोग करते हैं।
