काशी ग्रुप ऑफ फर्म के कार्यालय का शुभारम्भ
कानपुर, श्री काशी ग्रुप ऑफ फर्म के कार्यालय का शुभारम्भ आज बर्रा विश्वबैंक में हुआ ग्रुप के अंतर्गत नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ-साथ नवयुवक एवं नवयुवतियों को स्थान मिल रहा है जहां पर युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही साथ एजुकेशनल क्लासेज, रिकॉर्डिंग स्टूडियों,ज्योतिष केंद्र,फिल्म एवम मॉडलिंग के साथ एड एजेंसी की भी सुविधा एक ही छत के नीचे दी जायेगी।फर्म की पार्टनर एवम डायरेक्टर खुशी त्रिपाठी जी ने इस पर फर्म के कामों को लेकर चर्चा की। आगे कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर श्री काशी ग्रुप कार्यालय का शुभारंभ करेगा जहां पर घरों में बैठे कलाकारों को वापस लाकर इस प्लेटफार्म के द्वारा कानपुर नगर के साथ-साथ पूरी दुनिया में नाम रोशन हो!कार्यक्रम में S M FILMS & INDI NEWS24 के डायरेक्टर सचिन गुप्ता,एवं उनकी मां सरिता एवं हर्ष,शिवी मिश्रा,साहिल सिंह,आशु,अमित तिवारी, रिया अवस्थी,स्मृति त्रिपाठी,प्रगति परिहार , रेनू भारती,लाइन प्रोड्यूसर अजय मिश्रा । शिक्षक में एंजल वर्मा ,संजना सिंह,आयुष शर्मा ज्योतिष में विष्णु गुप्ता, अमित मोहन,तथा समाज सेवी अनिल जैन, राजीव अग्रवाल, सुशील चक,आदि लोग उपस्थित रहे।
