जिलाधिकारी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल/ केसा की लापरवाही के कारण कई परिवार बर्बाद हुए/10 लाख मुआवजे की मांग
कानपुर। कल फूलबाग क्षेत्र में दुकानों में केसा की लापरवाही के कारण लगी भीषण आग से कई परिवारों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।यह बात कहते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पीड़ित परिवारों संग जिलाधिकारी से मुलाकात की और बताया कि केसा की लापरवाही के कारण अनेक दुकानदारों की आजीविका छिन गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा दे सरकार।
आज कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता और कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, कानपुर नगर से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों की स्थिति से अवगत कराया।साथ में पीड़ित परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी थे।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग करी कि प्रभावित परिवारों को तत्काल 10 लाख मुआवजा, आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,नरेश त्रिपाठी,मुकेश वाल्मीकि,अजय श्रीवास्तव शीलू,पदम मोहन मिश्रा,किरण गुप्ता,विनोद अवस्थी,सुनील वाल्मीकि आदि कांग्रेस नेता थे।पीड़ित परिवार में बबली,शशि,सोनी चौरसिया, तुल्ला,सुनीता कश्यप,सनी कश्यप,राजकुमार कश्यप,दीपक,सुमन,ऊष्मा,रेनू जायसवाल,शशि वर्मा,किरण,रामदुलारी, राम कुमार गुप्ता,मैना देवी, माया देवी,प्रेम कश्यप,पप्पू,दीपक कुमार आदि थे।
