कानपुर के गोविंद नगर इलाके में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर बदमाश खुद को पेट्रोलियम अधिकारी बताकर घर में घुसे और महिला को झांसे में लेकर दो गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले खुद को गैस/पेट्रोलियम विभाग का अधिकारी बताया और जांच के नाम पर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने रसीद दिखाने और कागज़ी कार्रवाई का बहाना बनाकर महिला को उलझाए रखा और मौका मिलते ही घर से दो गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

 

पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश बाइक से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से निकल गए

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

 

थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत टप्पेबाजी का एक प्रकरण संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो युवक स्वयं को एक पेट्रोलियम कंपनी का कर्मचारी बताकर एक घर में प्रवेश करते हैं तथा वहां से सामान लेकर चले जाते हैं। घटना के संबंध में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *