पराली के प्रबंधन हेतु कृषकों को वितरित हुई देसी मशीनें

कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर पर आज प्रसार निदेशालय द्वारा संचालित पराली जलाने की समस्या को सौर/विद्युत चलित मशीनों के माध्यम से नियंत्रित करना, योजना अंतर्गत बैटरी चलित विकल्प ई ब्रश कटर 100 मशीनों को कृषकों में वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने बताया कि किसान भाई इन नवविकसित मशीनों का प्रयोग कर अपने खेतों में पराली प्रबंधन आसानी से कर सकते हैं। कार्यक्रम में विकल्प संस्था के अनंत चतुर्वेदी ने बताया कि इस मशीन द्वारा गेहूं, धान, चना, उर्द, मूंग,सरसों आदि की कटाई आसानी से हो जाती है तथा जंगली घासो की सफाई भी हो जाती है उन्होंने कहा कि एक श्रमिक 8 से 10 घंटे में एक एकड़ की कटाई इस मशीन द्वारा आसानी से कर देता है उन्होंने कहा इस मशीन द्वारा प्रति एकड़ लगभग रुपया दो हजार से ढाई हजार प्रति एकड़ बचत होती है। कार्यक्रम अंत में धन्यवाद वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार सिंह ने दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान द्वारा किया गया।जबकि अंत में अतिथियों का को धन्यवाद वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार सिंह ने दिया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ महक सिंह,निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ विजय कुमार यादव, वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश राय, डॉ विनोद प्रकाश, डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर निमिषा अवस्थी सहित एसआरएफ शुभम यादव, भगवान पाल, उपेंद्र सिंह सहित एक सैकड़ा से अधिक किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *