कानपुर, 8 मार्च : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आज जिलाधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें रसोई गैस संकट, स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव, मूल्य वृद्धि और महिलाओं तथा दलितों पर बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई।
संगठन का कहना है कि गैस सिलेंडर की किल्लत से घरेलू महिलाएं व छोटे होटल-स्टाल चलाने वाले गरीब लोग व्यवसाय बंद करने को मजबूर हैं। स्मार्ट मीटर थोपने से लोग बिना बिजली रह रहे हैं। महंगाई के चलते गरीब व मध्यम वर्ग की दिक्कतें बढ़ी हैं। साथ ही, रेप, हत्या और दलितों पर अत्याचार की घटनाओं से बच्चियों, महिलाओं और दलितों में दहशत का माहौल है।
जिलाध्यक्ष सुधा सिंह, नीलम तिवारी, सीमा कटियार, आशा खालिद व मालती कटियार ने प्रशासन से त्वरित उपाय करने की मांग की है।
