आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को सेनानायक बी०बी० चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति में, ‘विश्व गौरैया दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित सार्थक कार्यक्रम के क्रम में गौ-गौरैया संरक्षण समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री मनीष पांडेय जी को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेनानायक महोदय के कुशल निर्देशन एवं उपस्थिति में मनीष पांडेय जी को पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा के लिए संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
मनीष पांडेय जी द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों को 5 विशेष निर्मित लकड़ी के घोंसले भेंट किए गए थे, जो पक्षियों के सुरक्षित आश्रय में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
सेनानायक महोदय ने मनीष पांडेय जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा समाज में जगाई जा रही चेतना गौरैया बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान को वास्तविक धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उनके इस जज्बे ने न केवल विद्यालय के विद्यार्थियों, बल्कि संपूर्ण वाहिनी परिवार को गौरैया संरक्षण के लिए प्रेरित किया है।
समारोह के अंत में श्री पांडेय जी के साथ मिलकर सभी ने यह *संकल्प दोहराया कि “एक सकोरा पानी और थोड़ा सा दाना, गौरैया को है फिर से हमारे आँगन में लौटाना।
इस अवसर पर सूबेदार सैन्य सहायक श्री रवेंद्र सिंह चौधरी, पी०सी० श्री रामेंद्र सिंह, पी०सी० श्री अनुज यादव, पी०सी० श्री धर्मेंद्र यादव, हेड क्लर्क श्री विनीत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
