श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमि0 कानपुर नगर तथा श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के निर्देशन में आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी व श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त दक्षिण के नेतृत्व में थाना गोविन्द नगर एवं थाना किदवई नगर क्षेत्र अंतर्गत खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने की बढ़ती प्रवृत्ति पर नियंत्रण स्थापित करना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करना रहा।
अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से होटल, ढाबा एवं शराब की दुकानों के आस-पास खुले स्थानों पर चैकिंग की गई। संबंधित संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की अनुमति न दी जाए तथा नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, पार्कों एवं खुले क्षेत्रों में खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई। कई स्थानों पर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा, सम्बंधित प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
