कानपुर ब्रेकिंग
ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला, कार और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत
किदवई नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में वाहन चलाना भारी पड़ गया।
गौशाला-नौबस्ता रोड पर तेज रफ्तार हुंडई कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई।
हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों के नशे में होने की आशंका है, जो मौके से रोड पर गाड़ी छोड़ फरार हो गए।
कार की तलाशी में शराब की बोतल भी बरामद हुई है।
सूचना मिलते ही थाना किदवई नगर प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बीच सड़क खड़े दोनों वाहनों को किनारे लगवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।
