11 अप्रैल

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को गति देगी भाजपा, 12 अप्रैल से शुरू होगा विशेष अभियान*

​ *क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, 14 विभिन्न कार्यक्रमों से जुटेगा जन समर्थन*

​कानपुर । भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक एक विशेष अभियान चलाएगी। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अभियान की रूपरेखा साझा की और बताया कि इसके माध्यम से क्षेत्र के सभी 17 जिलों, 10 लोकसभा क्षेत्रों एवं 52 विधानसभाओं में व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।

​विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अभियान के अंतर्गत टाउन हॉल सम्मेलन, नारी शक्ति पदयात्रा, लेख अभियान, दीवार लेखन, सिग्नेचर कैंपेन, और मिस्ड कॉल अभियान जैसे कुल 14 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूटी-बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शनी और सोशल मीडिया अभियान के जरिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अधिनियम की बारीकियों को हर घर तक पहुँचाना पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता को संपूर्ण अभियान का प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके साथ एक सशक्त क्षेत्रीय टोली बनाई गई है, जिसमें प्रमुख रूप से अनिल यादव, सुनील तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, सुनील साहू, विजय तिवारी ,अनीता दीक्षित ,​संजीव पाठक, आभा द्विवेदी, विकास दुबे, रिचा राजपूत, मनीषा बाजपेई, जयंती वर्मा, पुष्पा तिवारी, ज्योति शुक्ला, हर्ष द्विवेदी और मोना शुक्ला समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय निकायों और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर इस अभियान को ऐतिहासिक बनाएं।

अनूप अवस्थी

मीडिया प्रभारी

कानपुर क्षेत्र उ प्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *