कानपुर 11 अप्रैल

भाजपा कानपुर उत्तर के जनरलगंज मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

चल रहे मंडल प्रशिक्षण वर्ग अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के जनरलगंज मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज राजस्थान भवन, कराची खाना, कानपुर में विधिवत प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ वर्ग के प्रभारी एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला महामंत्री अवधेश सोनकर तथा मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे द्वारा महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् के गान के साथ किया गया।

प्रथम सत्र में “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

द्वितीय सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

तृतीय सत्र को पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी ने संबोधित करते हुए संगठनात्मक अनुभव साझा किए और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

आज प्रशिक्षण वर्ग में कुल तीन सत्र संपन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, पार्षद विकास जायसवाल, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, सुभाष गौड़, आशीष तिवारी, राकेश राठौर सहित श्रेणीबद्ध कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग का समापन कल विभिन्न विषयों पर होने वाले सत्रों के साथ किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि उत्तर जिले में आज चुन्नीगंज कौशलपुरी रायपुरवा नारामहऊ मंडल का भी प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *