“*सम्मान एवं स्वागत के गौरवपूर्ण क्षण*”
आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को मा.प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार दीक्षित जी के द्वारा वाणिज्य संकाय के संकाय प्रमुख (डीन) के पद पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा प्रो. अजय स्वरूप, विभाग प्रभारी, डी.ए-वी.कालेज कानपुर की नियुक्ति पर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इसी क्रम में डा.चन्द्र सौरभ एवं डा .सवितुर प्रकाश गंगवार का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया क्योंकि आप लोगों ने इण्डो-नेपाल एजूकेशनल समिट, काठमांडू में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में सशक्त सहभागिता के द्वारा महाविद्यालय के गौरव की श्रीवृद्धि की है। यह अत्यन्त प्रसन्नता का क्षण है, जिसमें महाविद्यालय के तीन शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आप सभी को महाविद्यालय परिवार की हार्दिक शुभकामनाएँ।
