पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का प्रथम कानपुर आगमन,भव्य स्वागत
कानपुर, आज समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की तरफ से पहली बार कानपुर आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का गंगा पुल पर स्वागत किया गया जिसमें सैकड़ों की तादात में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे ! स्वागत के दौरान अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल लतीफ मंसूरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी मे नसीमुद्दीन सिद्दीकी का शामिल होना एक और एक ग्यारह की तरफ इशारा कर रहा है समाजवादी पार्टी आगामी 2027 के चुनाव में जीत हासिल करेगी।जिसमें मुख्य रूप से अब्दुल लतीफ मंसूरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल,मौलाना शादान शिकोह राष्ट्रीय सचिव, सय्यद वासिफ हुसैन प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा शादान किशोह राष्ट्रीय सचिव कामिल खान अच्छू भाई मोहम्मद मुकीम खान जिलाध्यक्ष, ऋषि पांडे मो आतिफ अंसारी महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष, आदिल शाह जिला उपाध्यक्ष, युनुस शाह सपा नेता, मो शबान , मो मालिक सिद्दीकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
