कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, कलेक्टरगंज में व्यापारियों ने किया स्वागत
कानपुर, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की एक महत्वपूर्ण बैठक हवेली रेस्टोरेंट, फजलगंज में जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से अनुषांगिक इकाइयों युवा उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) एवं आईटी मंच (उत्तर) की औपचारिक घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष विजय पंडित की संस्तुति उपरांत की गई।युवा उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) के गठन के अंतर्गत निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं राहुल दीक्षित,जिला चेयरमैन,महेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष,मोहम्मद कामिल अंसारी जिला महामंत्रीअमित दोसर जिला कोषाध्यक्ष,अंकित मिश्रा ऋतिक जिला सह-कोषाध्यक्ष इसी क्रम में आईटी मंच (उत्तर) के लिए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई,राम जी शुक्ला,जिला चेयरमैन, संदीप जैन जिलाध्यक्ष, गिरीश जायसवाल,जिला महामंत्री
सचिन जैन,जिला कोषाध्यक्षकार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री कृपा शंकर त्रिवेदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से रामेश्वर गुप्ता (लाला),प्रदीप गुप्ता,नीरज दीक्षित, सत्य प्रकाश जायसवाल, संत मिश्रा,मुकेश भाटिया, अंबेश दयाल, सचिन शुक्ला, सरताज अहमद, विनय अरोड़ा, राजेश गुप्ता,सक्षम गुप्ता,सुशील गुप्ता, अभिषेक गौतम,अभिषेक सिंह, निशाल वर्मा, गुलशन जायसवाल,मोहम्मद समीम, सीताराम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि युवा उद्योग व्यापार मंडल संगठन की ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है, जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करेगा तथा शासन-प्रशासन में प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि युवा व्यापार मंडल एवं आईटी मंच की टीम का आगामी 15 दिनों के भीतर व्यापक विस्तार किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। नवनिर्वाचित पदाधिकारी का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत सभी बाजार इकाईयों से प्रमुख प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा!
