होली,ईद मिलन समारोह में पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

 

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी के नेता शेखू सिद्दीकी के नेतृत्व में बाबू पुरवा के अंतर्गत बेगम पुरवा सफेद कॉलोनी ब्लॉक नंबर 5 में होली का ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मिनी मुख्यमंत्री कहे जाने वाले सपा में शामिल नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहन कर स्वागत किया एक दूसरे के साथ गले मिलकर सिवाईया। खाकर एक दूसरे को एकता बनाए रखने की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम के दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हर तरफ धर्म की आड़ में लोगों को बहकाया जा रहा है यह अच्छी बात नहीं है जनता सब समझ चुकी है आगामी 2027 के चुनाव में सरकार समाजवादी पार्टी की होगी मुझे कोई चुनाव नहीं लड़ना मैं बहुत चुनाव लड़ चुका हूं लेकिन मेरा नेता अखिलेश यादव है अब मुझे उनके लिए जी जान लगाकर मेहनत करनी है और आप लोगों से भी यह गुजारिश है हमारा साथ एक बेहतर कल की शुरुआत करें। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कैंट विधायक हसन रुमि शेखू सिद्दीकी, हाजी फजल महमूद, रजत मिश्रा, निशात मलिक सरवर आलम हाजी नासिर जमाल मोहम्मद रईस आशु सिद्दीकी अजमेरी सिद्दीकी मुफ्ती रिजवान अरमान खान अर्पित त्रिवेदी मोहम्मद वली, पार्षद नफीस अखिल शानू मिराज महफूज अख्तर सोहेल अख्तर शकील अख्तर मोबीन खान अच्छे भाई, आदि लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *