कानपुर। आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामनाई की ताज़ियत में शहर के ग्वालटोली स्थित इमामबाड़ा हाजी अख़्तर हुसैन मक़बरा में एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना वसी हसन ख़ान साहब ने ख़िताब करते हुए कहा कि आज भी इंसान को हक़ और बातिल के दरमियान फ़ैसला करना होगा। उन्होंने हाज़रीन से मुख़ातिब होते हुए कहा कि ज़िन्दगी में आज़माइशें आती रहती हैं, लेकिन असली कामयाबी हक़ पर क़ायम रहने में है।

 

अपने बयान के आख़िर में उन्होंने कहा कि शहादत नसीब वालों को मिलती है, लेकिन हर इंसान की ज़िम्मेदारी है कि वह ज़ुल्म का विरोध करे और सच का साथ दे।

 

मजलिस की निज़ामत ताज कानपुरी और फुरकान कानपुरी ने अंजाम दी। इस मजलिस में ऐमन रिज़वी, अहसन रिज़वी, इब्ने हसन ज़ैदी, डॉ. ज़ुल्फ़िकार अली रिज़वी, अहसान हुसैन, क़ैसर अब्बास और मुन्तज़िर हसन आसिफ़ अली रिज़वी, हसन आबिदी,अनवार अहमद सज्जादी, नज़रे आलम जाफ़री भी मौजूद रहे।

 

मजलिस के समापन पर मरहूमीन के लिए दुआ की गई और मुल्क व दुनिया में अमन-ओ-अमान की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *