*भाजपा के ‘बट वृक्ष’ को सींचने वाले पुरोधाओं का सम्मान:*
​कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) से शुरू हुए विशेष ‘सम्मान संकल्प’ अभियान का आज भावपूर्ण समापन हुआ। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के क्षेत्रीय संयोजक आनंद मिश्रा ने अपने संकल्प के अनुरूप भाजपा के उन वरिष्ठ स्तंभों के घर-घर जाकर उन्हें नमन किया, जिनके त्याग और परिश्रम से आज पार्टी एक विशाल ‘बट वृक्ष’ के रूप में स्थापित है।
अभियान के अंतर्गत श्री मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती जयंती मिश्रा, स्वर्गीय हनुमान मिश्रा की पत्नी श्रीमती अंजू मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय गौरी शंकर अवस्थी की पत्नी श्रीमती मुन्नी अवस्थी से उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही, वरिष्ठ नेता संतोष शुक्ला के भाई श्री मनोज शुक्ला का भी सम्मान किया।
*​शॉल एवं पट्टिका भेंट कर व्यक्त की कृतज्ञता*
आनंद मिश्रा ने सभी परिजनों और वरिष्ठ नेताओं को भाजपा की पट्टिका पहनाकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आज भाजपा जिस शिखर पर है, वह इन वरिष्ठ नेताओं के संघर्षों की नींव पर टिकी है। इन परिवारों का आशीर्वाद और उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही संगठन की असली शक्ति हैं।”
​5 दिवसीय सघन जनसंपर्क अभियान
विगत पांच दिनों के दौरान आनंद मिश्रा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी पूर्व जिला अध्यक्षों और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उनके अनुभवों को साझा किया और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान किया। उन्होंने इस अभियान को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला और पार्टी की परंपराओं को सहेजने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *