राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा पत्र, मांगी स्मार्ट कार्ड के संबंध में पूरी जानकारी

142 दिव्यांगों ने पेंशन, उत्पीड़न, आवास, रेलवे यूनिक कार्ड, ऋण, की रखी समस्या

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में अब यु,डी, आईडी कार्ड से दिव्यांग जनों को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने से बसों के परिचालक मना कर रहे हैं और नि: शुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड की मांग कर रहे हैं। आज शास्त्री नगर बड़ा सेंटर पार्क बगिया गेट नंबर 4 के अंदर आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में 28 दिव्यांगों ने इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।142 दिव्यांगों ने पेंशन, उत्पीड़न, आवास, रेलवे यूनिक कार्ड, ऋण, की समस्या रखी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने इस संबंध में राज सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर स्मार्ट कार्ड के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है और कैंप लगाकर स्मार्ट कार्ड बनाने की मांग की है उन्होंने कहा है कि दिव्यांग जनों को स्मार्ट कार्ड जारी होने तक‌ यूडीआईडी कार्ड से निशुल्क यात्रा जारी रखी जाए जिससे कि दिव्यांगजनों को बेवजह परेशान ना होना पड़े। वीरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी है की परिवहन निगम के परिचालको द्वारा दिव्यांग जनों को स्मार्ट कार्ड के नाम पर बेवजह परेशान करने की कोशिश की गई तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी आंदोलन का रुख अपनाएगी क्योंकि कोई भी योजना अगर सरकार ने बनाई है तो उसे योजना से लाभान्वित करने के लिए विभाग को पूरी व्यवस्था करनी चाहिए पहले सबके स्मार्ट कार्ड बनने चाहिए उसके बाद यूडी आईडी कार्ड से निशुल्क की यात्रा सुविधा समाप्त होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो विवश होकर राष्ट्रीय दिव्या पार्टी को इस संबंध में कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा।
आज के समस्या समाधान शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अल्पना कुमारी अरविंद सिंह गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित , ओम प्रकाश दीक्षित आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *