कानपुर में सिस्टम को चुनौती, लाल इमली के सामने फिर गरजी अवैध निर्माणकारियों की धमक

 

महापौर के ‘हंटर’ के बाद भी नहीं थमा खेल; परेड मुर्गा मार्केट में सरेआम अवैध निर्माण जारी

 

कानपुर नगर | शहर के सबसे व्यस्त और चर्चित इलाके परेड खालवा (लाल इमली के सामने) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ अभी कुछ ही दिन पहले महापौर प्रमिला पांडेय ने खुद मोर्चा संभालते हुए अवैध कब्जों को जमींदोज किया था, वहीं अब उनकी आंखों के नीचे फिर से अवैध निर्माण का काला खेल शुरू हो गया है।महापौर का आवास चंद कदमों की दूरी पर है, फिर भी निर्माणकारियों को कानून का डर नहीं। स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ‘मौन सहमति’ पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि भरी दोपहरिया में खुलेआम ईंट-गारा चढ़ाया जा रहा है।स्थानीय लोगो का कहना हैं कि इस पूरे अवैध निर्माण के पीछे ‘शंकर’ नाम के व्यक्ति का हाथ बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब खुद महापौर ने इस जगह को खाली कराया था, तो किसके संरक्षण में दोबारा निर्माण की हिम्मत जुटाई गई?

लाल इमली के सामने स्थित मुर्गा मार्केट का यह इलाका हमेशा से विवादों में रहा है। महापौर की सख्ती के बाद अवैध निर्माणकारियों ने जिस तरह से पलटवार किया है, वह सीधा प्रशासन की साख को चुनौती है। सूत्रों की मानें तो अवैध निर्माण कराने वाले का नाम शंकर है और स्थानीय थाने की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी जुर्रत मुमकिन नहीं है।अब देखना यह होगा कि क्या महापौर प्रमिला पांडेय अपने गृह क्षेत्र के पास हो रहे इस दुस्साहस पर दोबारा कड़ा एक्शन लेती हैं या भ्रष्टाचार की ईंटें यूं ही खड़ी होती रहेंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *