*थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में* रोहित तिवारी, निवासी बिलग्राम (हरदोई) व ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त, को थाना रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह *अवैध किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का मास्टरमाइंड* था। पूछताछ में सामने आया कि वह मेरठ की टीम (रोहित मुदगल, डॉक्टर अली, अफज़ल) के संपर्क में रहकर उन्हें कानपुर बुलाता था और विभिन्न अस्पतालों में ऑपरेशन कराता था। वह 12वीं पास है, लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करता था और पूरे नेटवर्क—टीम, अस्पताल, डोनर व रिसीपिएंट—का संचालन करता था। उसने 30 से अधिक ऑपरेशन कराने की बात स्वीकार की है। उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। कानपुर में शिवम अग्रवाल उसका मुख्य सहयोगी था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों के प्रयास जारी हैं तथा जांच प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *