*साइबर ठगी/डिजिटल अरेस्ट गैंग का पर्दाफाश – 08 अभियुक्त गिरफ्तार*
कानपुर नगर
*थाना बर्रा, कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस* द्वारा दिनांक 13.04.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया। कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में *इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज व सिम कार्ड बरामद किए गए।*
गिरफ्तार अभियुक्त प्रतिबंधित गेमिंग ऐप/वेबसाइट के माध्यम से लोगों को लालच देकर ठगी करते थे तथा फर्जी खातों के जरिए धनराशि को ट्रांसफर कर ठिकाने लगाते थे। जांच में अभियुक्तों के खातों में विगत 03 माह में भारी ट्रांजेक्शन पाया गया है तथा *लगभग ₹50 लाख की धनराशि फ्रीज* कराने की कार्यवाही प्रचलित है।
*• कुल 08 अभियुक्त गिरफ्तार, संगठित साइबर ठगी गैंग का खुलासा*
*• 26 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 54 एटीएम कार्ड, 01 चेक बुक 26 पासबुक, 30 सिम कार्ड बरामद*
*• प्रतिबंधित गेमिंग ऐप व फर्जी खातों के माध्यम से करते थे ठगी*
*• लगभग ₹50 लाख की संदिग्ध धनराशि चिन्हित, फ्रीज कराने की कार्यवाही जारी*
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बर्रा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
