आरटीई एक्ट लागू होने से पहले शिक्षकों पर टी ई टी की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में प्रदर्शन,जुलूस निकाला
कानपुर, आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टी ई टी की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने सरसैया घाट चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक मसाल जुलूस निकाला। अटेवा के जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि टी ई टी लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर बीच में नई शर्तें लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विपरीत हैं उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। जिला महामंत्री सुनील बाजपेई ने कहा कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।अनुग्रह त्रिपाठी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के कई निर्णयों में स्पष्ट किया गया है की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता लेकिन यहां ऐसा किया जा रहा है जो अन्यायपूर्ण है।आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव ने कहा इस मुद्दे पर सरकार को हठधर्मिता नहीं पालनी चाहिए क्योंकि इसमें शिक्षक ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी प्रभावित होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी व जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने शिक्षकों से इस संघर्ष में पूर्ण समर्थन के साथ आगे होने वाली लखनऊ रैली के लिए तैयार रहने को कहा। आज के मसाल जुलूस में प्रमुख रूप से विकास तिवारी, अखिलेश यादव,राधेश्याम, डॉक्टर यतीन्द्र शर्मा,अमरेश मिश्रा, किरण बाला, संगीता पटेल,अंजना बाजपेयी,उषा यादव,अर्चना सैनी,अभय मिश्रा,अनूप यादव,मोहन मुरारी,उपेश कुमार,दिनेश कुमार,नितिन मिश्रा,डॉ मनोज पांडे, अभिषेक पासी, विजय कुमार, अजय पाल, अजय सिंह,वीरेंद्र सिंह,तेजबहादुर, अमित दुबे,संतोष अग्निहोत्री,सत्येंद्र,दीपक,शीबू, हारून,चंद्रशेखर,सौरभ,अनुराग,विकास सक्सेना,विनय,अशोक,अतुल,संदीप,अमित कुमार,शरद,आशीष, आदि लोग सम्मलित रहे
