हिंदू मुस्लिम रीति रिवाज के साथ 15 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
12 मुस्लिम,3 हिंदू जोड़ों ने जिंदगी साथ निभाना का किया वादा
कानपुर, मजहब नहीं सिखाता आपस बाय रखना हिंदी है वतन हिंदुस्तान हमारा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा सामाजिक संस्था खिज़मत ए खल्क फाउंडेशन के नेतृत्व में सामूहिक विवाह का आयोजन परेड ग्राउंड में किया गया। जिसमें 12 मुस्लिम परिवार एवं तीन हिंदू परिवार पूरी रीती रिवाज के साथ संपन्न हुआ। कमेटी के लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया वर वधु के लिए गृहस्ती में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को भेंट किया। कमेटी के मेंबर नदीम खान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। वर वधु के परिवार को बुलाकर पूरी रीती की रिवाज के साथ से मुस्लिम समाज में निकाह, हिंदू समाज के लिए मंडप एवं फेरों के साथ विदाई की गई। साथ ही साथ जीवन यापन के लिए जरूरी सामान भी भेंट किया गया। विवाह के दौरान नजम हमराज सादिक अली नदीम खान आमिर खान मोहम्मद सलीम खान अनीश फारुकी हाजी मोहम्मद राईनी हाजी नफीस अहमद हाजी सरताज हारून मोहम्मद अनवर सैफुल मोहम्मद अली मोहम्मद रिजवान मोहम्मद रफीक मोहम्मद सुफियान आदि लोग रहे।
