कानपुर जमीयत उर राईन द्वारा भाईचारे का संदेश देने के लिए ऐतिहासिक सामूहिक विवाह संपन्न
कानपुर जमीयत उर राईन द्वारा आयोजित सद्भावना का संदेश देने के लिए इज्तिमाई शादी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन परेड ग्राउंड में संपन्न हुआ जानकारी देते हुए ऑल इंडिया जमीयत उर राईन के कोषाध्यक्ष कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद मोईन राईन ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया सामूहिक विवाह सम्मेलन ज्यादा से ज्यादा किया जाए ताकि कम खर्चे में लोगों के घर बस जाएं और खिदमत ए खल्क भी होती रहे लोग अपनी बच्चियों के रिश्ते के लिए परेशान ना हो और उसे बोझ ना समझे हमारा संगठन आगे भी इसी तरीके के सामाजिक कार्य जनहित में करता रहेगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश राकेश सचान विधायक अमिताभ बाजपेई एमएलसी सलिल विश्नोई विधायक मोहम्मद हसन रूमी आफताब आलम भोलू ओसामा राईन समसुल हक राईन अल्ताफ हुसैन राईन राईन मोहम्मद नफीस राईन इरफान हाशिम राईन महबूब आलम खान फैजान खान अब्दुल वाहिद पंडित राजेश मिश्रा हाशिम रिजवी अब्दुल अजीज राईन अनवारुल राईन आदि लोग मौजूद रहे!
